Friday, June 12, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लेखक परमानन्द गोयल ने जेएमए यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट आरडी मीना को भेंट की ‘विचारों की उड़ान’

भारत सिंह चौहान

कोटा लैंड बैंक’, ‘संसद विजिट–यादें’, ‘कोटा टूरिज्म’ और ‘हाड़ौती गौरव सम्मान–2026’ जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक एवं सामाजिक चिंतक परमानन्द गोयल ने अपनी कृति ‘विचारों की उड़ान : जीवन आपका, नजरिया आपका और दृष्टिकोण भी आपका’ जेएमए यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट आरडी मीना को भेंट की।

गोयल का कहना है कि प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर में यह पुस्तक युवाओं एवं कोचिंग विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती है। पुस्तक में संकलित विचार और जीवन सूत्र विद्यार्थियों को मानसिक दृढ़ता प्रदान करने के साथ सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा देते हैं।

जीवन के विविध अनुभवों पर आधारित यह चिंतनपरक कृति आत्मावलोकन, व्यक्तित्व निर्माण और जीवन को नए दृष्टिकोण से समझने के लिए युवाओं को प्रेरित करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles