खातौली रोड पर पुलिस का छापा, 5 महिलाएं और 4 पुरुष पकड़े गए कोटा ग्रामीण पुलिस ने इटावा कस्बे में देह व्यापार की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्ध महिलाओं और चार संदिग्ध पुरुषों को गिरफ्तार किया है। जिला विशेष शाखा और इटावा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने खातौली रोड क्षेत्र में कार्रवाई कर सभी को बीएनएसएस की धारा 126 और 170 के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को उपखंड अधिकारी इटावा के समक्ष पेश कर पाबंद कराया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा और वृताधिकारी ओमप्रकाश सरावग के सुपरविजन में की गई।















