Tuesday, July 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कुन्हाड़ी-बूंदी रोड पर नगर निगम की बड़ी बुलडोजर कार्रवाई, अवैध होर्डिंग्स और अतिक्रमण हटाए

श्याम सुंदर शर्मा

कोटा। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा गुरुवार को कुन्हाड़ी-बूंदी रोड क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग्स, विज्ञापन बोर्ड तथा यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे स्थायी अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाते हुए उन्हें हटाया।

अभियान के दौरान निगम की टीम ने सड़क के दोनों ओर लगे कई अवैध विज्ञापन बोर्ड, बैनर और अन्य अतिक्रमणों को हटाया। अधिकारियों का कहना है कि इन अवैध निर्माणों और बोर्डों के कारण न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही थी, बल्कि यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही थी। कई स्थानों पर राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमणों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित रूप से अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कुन्हाड़ी-बूंदी रोड क्षेत्र को चिन्हित कर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान निगम कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही तथा आवश्यकतानुसार मशीनों की सहायता से अतिक्रमण हटाए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगर निगम द्वारा प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में मुनादी कर दुकानदारों, व्यापारियों और आमजन को नियमों की जानकारी दी जा रही है। उन्हें चेतावनी दी जा रही है कि वे अपनी दुकानों का सामान, विज्ञापन बोर्ड, ठेले, काउंटर एवं अन्य सामग्री निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। सड़क, फुटपाथ या सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निगम प्रशासन किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं करेगा। आमजन और व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि शहर में सुगम यातायात और बेहतर शहरी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

नगर निगम प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगामी दिनों में शहर के अन्य प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इससे शहरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों का व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles