जितेंद्र कुमार शर्मा
बारां/जिला कलेक्टर बाल मुकुंद असावा की अध्यक्षता में आज जिला पर्यटन विकास समिति, बारां की एक महत्वपूर्ण बैठक मिनी सचिवालय, बारां के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास, संरक्षण तथा पर्यटकों की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से सोरसन अभ्यारण्य, शाहबाद के जंगल क्षेत्र तथा भंड देवरा ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करने हेतु ठोस प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
सोरसन अभ्यारण्य की सुविधाएं पीपीपी मोड पर देने पर विचार किया गया साथ ही
बैठक में यह निर्णयात्मक चर्चा की गई कि सोरसन वन्यजीव अभ्यारण्य में पर्यटकों हेतु उपलब्ध सुविधाओं का संचालन पीपीपी मोड पर किया जाए, जिससे पर्यटकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें,रख-रखाव एवं प्रबंधन में गुणवत्ता आए तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हों शाहबाद जंगल में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिले।
जिला कलेक्टर असावा ने बैठक में कहा कि शाहबाद क्षेत्र के जंगल जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य एवं औषधीय वनस्पतियों की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध हैं, अतः यहां इको-टूरिज्म की सुविधाएं विकसित किए जाने की आवश्यकता है।
इसके अंतर्गत नेचर ट्रेल,व्यू पॉइंट,
पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन गतिविधियां विकसित करने पर सहमति बनी। जिला कलेक्टर श्री बाल मुकुंद असावा ने
भंड देवरा के जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान देने एवं कार्य योजना को आगे बढ़ाते हुए फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट पर चर्चा की। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा और इंटैक बारां चैप्टर कन्वीनर जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि
बैठक में भंड देवरा मंदिर परिसर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार पर विशेष चर्चा की गई। बारां फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट की नियमितता पर भी विचार किया गया, जिससे
स्थानीय हस्तशिल्प,पारंपरिक व्यंजन,एवं सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिल सके। जिला स्तरीय पर्यटन विकास समिति बारां की इस
बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री राजवीर सिंह चौधरी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्री जब्बर सिंह एडीएम शाहबाद ,श्री अनिल कुमार मित्तल अधीक्षक पुरातत्व एवं संग्रहालय, जयपुर श्री हेमेन्द्र कुमार अवस्थी सुप्रीटेंडेंट पुरातत्व एवं संग्रहालय कोटा , बसंत कुमार गुप्ता एक्स एन pwd शाहबाद,अनुज कुमार मीना, परियोजनानिदेशक,आरएसआरडीसी श्री नरेश शर्मा, निदेशक, राजस्थान राज्य पर्यटन विकास निगम श्री अशोक मित्तल, उप निदेशक, पर्यटन विभाग , श्री हरिओम अग्रवाल अध्यक्ष, होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान,जगदीश शर्मा एडिशनल को कन्वीनर इंटेक बारां चैप्टर,सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
जिला कलेक्टर बाल मुकुंद असावा ने कहा कि
“बारां जिले में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए यदि योजनाबद्ध तरीके से प्राकृतिक, ऐतिहासिक,पुरातात्विक धरोहरों का विकास किया जाए, तो न केवल जिले की पहचान बढ़ेगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।”





















