Saturday, November 14, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भारत के युवा करेंगे नए उद्योगों की स्थापना तो आत्म निर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

भारत सिंह चौहान

बूंदी/भारत-तिब्बत सहयोग मंच की नवनियुक्त जिला कार्यकारणी की बैठक निजी रिसॉर्ट रणजीत निवास में हुई जिसमें मुख्य अतिथि चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष अरविंद कौशल, महामंत्री अरविंद सिसोदिया, प्रबुद्धजन कुंजबिहारी बील्या, जिलाध्यक्ष हरिराज हाडा मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी,पर्यावरणविद बिट्ठल सनाढ्य, समाजसेवी जे.पी शर्मा (रणजीत निवास) ने दुपट्टा पहनाकर किया।

 

प्रदेशध्यक्ष अरविंद कौशल ने बताया कि इस संगठन में भारत और तिब्बत के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक एवं मानवीय संबंधों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। संगठन तिब्बत की स्वतंत्र पहचान, मानवाधिकारों की रक्षा तथा भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जनजागरण का कार्य करता है।

भारत-तिब्बत सहयोग मंच का मानना है कि तिब्बत भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं भौगोलिक सेतु रहा है। तिब्बत की स्वायत्तता एवं सांस्कृतिक संरक्षण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मंच देशभर में जागरूकता अभियान, संगोष्ठियाँ, सम्मेलन, जनसंपर्क कार्यक्रम तथा सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करता है।

*संगठन के प्रमुख उद्देश्य*

भारत और तिब्बत के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना।

तिब्बती संस्कृति, धर्म और परंपराओं के संरक्षण हेतु जनजागरण करना।

तिब्बत से जुड़े मानवाधिकार मुद्दों के प्रति समाज को जागरूक बनाना।

भारत की सीमाओं एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जनचेतना विकसित करना।

भारत में रह रहे तिब्बती समुदाय के साथ सहयोग एवं समन्वय बढ़ाना।

युवाओं में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास करना।

महामंत्री अरविंद सिसोदिया ने बताया कि *वार्षिक यात्राएँ*

भारत-तिब्बत सहयोग मंच द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न यात्राओं का आयोजन किया जाता है, जिनका उद्देश्य राष्ट्रहित, सीमा जागरण और तिब्बत विषयक जनचेतना को बढ़ावा देना है।

जिलाध्यक्ष हरिराज सिंह हाड़ा ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित इस यात्रा के माध्यम से तिब्बत के मुद्दों, मानवाधिकारों और सांस्कृतिक संरक्षण के विषय में जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।

कैलाश मानसरोवर एवं तिब्बत जागरण यात्रा के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करती है तथा भारत-तिब्बत संबंधों के प्रति जनजागरण का कार्य करती है। सीमा जागरण यात्रा भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़े क्षेत्रों में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य सीमावर्ती नागरिकों का उत्साहवर्धन करना तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

भारत-तिब्बत सहयोग मंच समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं से आह्वान करता है कि वे भारत-तिब्बत मैत्री, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रीय हितों से जुड़े इस जनजागरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

इस दौरान उपाध्यक्ष अशोक जैन अमर सिंह राणावत मंत्री प्रशांत शर्मा रमेश सिंह गहलोत मुकेश माधवानी प्रचार प्रमुख पीयूष शर्मा अंचल राठौर कोषाध्यक्ष भँवर सिंह हाड़ा सदस्य धर्मेंद जेथलिया रघुवीर सिंह बीबनवा ओमप्रकाश बागला राजेन्द्र हाड़ा सुनील हाड़ौती कृष्णचंद्र झंवर आदि उपस्थित रहे।बैठक का संचालन महामंत्री दशरथ कुमार बैरागी ने व जिलाध्यक्ष हरिराज सिंह हाड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रेस को यह जानकारी पीयूष शर्मा अंचल राठौर ने दी।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles