कोटा/कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 1 करोड़ 56 लाख रुपये मूल्य की पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की है। यह कार्रवाई ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत थाना मंडाना और कनवास की स्पेशल टीमों ने संयुक्त रूप से की।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो मॉडिफाइड मिनी ट्रकों से 539 पेटियां अवैध शराब बरामद की हैं। वाहनों में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त बॉक्स में शराब छिपाकर मध्यप्रदेश के रास्ते गुजरात ले जाई जा रही थी।
मामले में गणेश जाट (22) निवासी बाड़मेर और बीराराम जाट (21) निवासी जालौर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब में 16,956 क्वार्टर और 2,064 बोतलें रॉयल स्टेज एवं रॉयल चैलेंज ब्रांड की शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों वाहन भी जब्त कर लिए हैं और अब इस अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं की तलाश में जुटी है।





















