Sunday, July 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

11 सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि पर्यवेक्षकों का धरना, वेतन विसंगति सहित कई मुद्दों पर सरकार को भेजा ज्ञापन

कोटा।कृषि पर्यवेक्षक संयुक्त समन्वय समिति राजस्थान, जयपुर के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग को लेकर जिले भर के कृषि पर्यवेक्षकों ने जिला विस्तार अधिकारी सीएडी कोटा, सहायक निदेशक कृषि विस्तार सांगोद एवं जिला विस्तार अधिकारी सीएडी सुल्तानपुर कार्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

धरने का नेतृत्व जिला अध्यक्ष गोविंद नागर, तेजराज सिंह गौड़, क्लस्टर अध्यक्ष हंसराज मीणा, रघुवीर मीणा, कन्हैयालाल गोचर एवं महेश महावर ने किया। उपाध्यक्ष प्रभुलाल धाकड़ ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान 11 सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

मुख्य मांगों में सातवें वेतन आयोग की वेतन विसंगतियां दूर करना, प्रत्येक ग्राम पंचायत में कृषि पर्यवेक्षक का पद स्वीकृत करना, उद्यान विभाग में प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर दो पद सहायक कृषि अधिकारी एवं आठ पद कृषि पर्यवेक्षक (उद्यान) स्वीकृत करना, किसान सेवा केंद्रों का निर्माण करवाना अथवा संचालन हेतु ₹1500 प्रतिमाह किराया देना, ₹500 प्रतिमाह स्टेशनरी भत्ता अथवा स्टेशनरी उपलब्ध कराना, सहायक कृषि अधिकारी कार्यालयों में कंप्यूटर एवं प्रिंटर उपलब्ध कराना, कृषि पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ कृषि ज्ञान पर्यवेक्षक का हार्ड ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर ₹3750 प्रतिमाह करना, अतिरिक्त चार्ज भत्ता ₹2500 प्रतिमाह देना, कृषि मैपर एप पर पंजीकरण प्रक्रिया का सरलीकरण तथा किसानों के बकाया अनुदान का शीघ्र भुगतान शामिल हैं।

ज्ञापन मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी, शासन सचिवालय जयपुर तथा आयुक्त कृषि, कृषि आयुक्तालय जयपुर के नाम संबंधित अधिकारियों के माध्यम से भेजा गया।

धरना-प्रदर्शन में राजूलाल गोचर (कोषाध्यक्ष), विजय मीणा (महामंत्री), रामस्वरूप नागर, पवन मेघवाल, लक्ष्मण गुर्जर एवं संरक्षक लक्ष्मण सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कृषि विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles