Thursday, June 11, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केन्द्र सरकार पर गरीबों की आजीविका प्रभावित करने का आरोप, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान स्टेट कोऑर्डिनेटर विधानसभा सभा बूंदी प्रभारी महावीर सेन ने उठाए सवाल

महावीर सेन जय स्थल बूंदी

महावीर सेन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं विधानसभा प्रभारी बूंदी ने केन्द्र सरकार पर गरीब और मजदूर वर्ग की रोजी-रोटी प्रभावित करने का आरोप लगाया है।

सेन ने कहा कि पहले नोटबंदी और उसके बाद मनरेगा से जुड़ी नीतियों में बदलाव के कारण गरीब वर्ग के रोजगार पर असर पड़ा। उनका कहना है कि इन फैसलों से ग्रामीण और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या सीमित किए जाने से रसोई का खर्च बढ़ गया है। साथ ही गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा।

सेन ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और योजनाओं में कटौती से गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिससे आम जनता की जीवन-यापन की स्थिति प्रभावित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles