भारत सिंह चौहान
कोटा। भारतीय जनता पार्टी, कोटा के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को जयपुर पहुंचकर भाजपा की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी सतीश पूनिया एवं डॉ. अल्का गुर्जर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान शिष्टमंडल नें प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा,प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम एवं प्रदेश महामंत्री श्रवणसिंह बगड़ी से भी भेंट की। संगठनात्मक चर्चा की।
कोटा भाजपा के शिष्टमंडल में पूर्व विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हीरेन्द्र शर्मा, कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया, वरिष्ठ भाजपा नेता जटाशंकर शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता नेता खंडेलवाल, पूर्व जिला महामंत्री ललित शर्मा आदि सम्मिलित रहे।





















