Monday, July 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भारतेंदु समिति में सजी काव्य रसधारा, कवियों ने सुनाईं उत्कृष्ट रचनाएं

कोटा। लाडपुरा स्थित भारतेंदु समिति के सभागार में साहित्यिक वातावरण के बीच एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार जैन ने की, जबकि गोष्ठी का सफल संचालन मोहन लाल सेन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बृजेन्द्र सिंह झाला ‘पुखराज’ द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।

काव्य गोष्ठी के प्रारंभ में उपस्थित सभी साहित्यकारों ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्यिक रसधारा प्रवाहित की।

गोष्ठी में वेद प्रकाश ‘परकाश’, ताराचंद तपस्वी राज, मोहन लाल सेन, गौरीशंकर सौनगरा, बृजेन्द्र सिंह झाला ‘पुखराज’, विनोद कुमार जैन, जनाब इमरोज़ तथा नंदकिशोर शर्मा ‘अनमोल’ सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles