Monday, July 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विजय गाथा सम्मान समारोह में सम्मानित हुए अंतरराष्ट्रीय सिल्वर मेडलिस्ट सुनील कुमार साहू, संघर्ष की कहानी से युवाओं को किया प्रेरित

-रामावतार राठौर

कोटा/जय जननी संस्थान एवं CODI (Come On Do It जय जननी संस्था अन्नू गुप्ता शिवानी  ,अमिता  द्वारा आयोजित “विजय गाथा – संघर्ष और सफलता का शाही उत्सव” कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय सिल्वर मेडलिस्ट एवं पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू को स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सुनील कुमार साहू ने अपनी प्रेरणादायक मोटिवेशनल स्पीच से उपस्थित लोगों को भावुक एवं प्रेरित किया। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों, चुनौतियों और कठिन परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए खेल जगत में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

सुनील कुमार साहू ने कहा कि जीवन में आने वाली कठिनाइयाँ व्यक्ति को कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत बनाती हैं। यदि इंसान अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे और निरंतर प्रयास करता रहे, तो कोई भी बाधा उसकी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती। उनकी संघर्ष गाथा और प्रेरणादायक विचारों ने विशेष रूप से युवाओं को अपने सपनों के प्रति दृढ़ रहने और निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  गोपाल शर्मा ने कहा कि संघर्ष और सफलता की ऐसी प्रेरणादायक कहानियां समाज को नई दिशा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने सम्मानित प्रतिभागियों की उपलब्धियों की सराहना कर करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने वाले व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. ओमेंद्र रतनु, RAS अधिकारी पंकज ओझा, डॉ. राजश्री राघवेंद्र प्रियव्रत शर्मा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी सम्मानित प्रतिभाओं की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा देते हैं। अतिथियों ने विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय सिल्वर मेडलिस्ट सुनील कुमार साहू के संघर्ष, साहस और खेल उपलब्धियों को युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

विजय गाथा सम्मान समारोह में मीनाक्षी सैनी, विनोद कवर, पायल राजस्थानी, कौशल्या, नीतू स्वामी, नीतू राठौर, तमन्ना शर्मा, देवेंद्र जलथरिया, विनोद कुमार, इंद्रपाल मेघवाल, अमन कुशवाहा, रीना सेन, प्रिवांशी चारण एवं सुनीता स्वामी सहित अनेक प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में सभी सम्मानित व्यक्तित्वों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं सम्मान प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles