Tuesday, April 7, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राधा माधव मंदिर में 9 दिवसीय नवपारायण व रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ नवरात्र महोत्सव का समापन

कोटा। चैत्र नवरात्रि 2026 के तहत घटस्थापना के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव शुक्रवार को श्री राधा माधव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए आहुतियां दी गईं।

मंदिर में ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार किया गया और श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महा आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही नौ दिवसीय नवपारायण रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति भी विधिवत की गई।

अध्यक्ष मनीष मूंदड़ा ने बताया कि नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना, विशेष श्रृंगार और विविध भोग अर्पित किए गए। अंतिम दिन महाप्रसादी एवं महा आरती के साथ महोत्सव का समापन हुआ।

यह पर्व शक्ति की उपासना, व्रत, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि, शक्ति और कोटा की उन्नति की कामना की, साथ ही शहर में अधिक से अधिक कोचिंग स्टूडेंट्स के आगमन और समृद्धि की प्रार्थना भी की।

सचिव कपिल विजय ने बताया कि पूरे आयोजन में सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहयोग दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष मूंदड़ा, पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र विजय, ट्रस्टी विनोद शर्मा, रामेश्वर जादौन, बाबूलाल शर्मा, आनंद अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles