*गुरू माँ के श्रीचरणों में पहुँचे विधायक संदीप शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन*
कोटा 4 मई। अतिशय क्षेत्र केशोरायपाटन में भगवान मुनिसुव्रतनाथ जी के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव के अवसर पर प.पू. गणिनी आर्यिका 105 श्रीस्वस्तिभूषण माताजी के सानिध्य में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा , भाजपा कोटा शहर ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन ने पहुँचकर गुरु माँ के श्रीचरणों में श्रीफल अर्पित किया पूज्य गुरु मां ने पिच्छीका से आशीर्वाद प्रदान किया ।
महोत्सव में उपस्थित वरिष्ठ समाजबंधुओं ने विधायक संदीप शर्मा एवं भाजपा कोटा शहर ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन मडिया का साफ़ा एवं मुनि सुव्रतनाथ भगवान का चित्र से स्वागत सम्मान किया।
इस अवसर पर अतिशय क्षेत्र अध्यक्ष गुलाब चंद जैन (चुना वाला ) सकल दिगम्बर जैन समाज कोटा के अध्यक्ष विमल जैन (नांता ) महामंत्री विनोद जैन (टोरडी ) जे के जैन , प्रकाश बज ,अनिल ठोरा ,कपिल जैन , राजेश जैन (बंटी ) राकेश जैन चपलमन , पंकज काला , बिट्टू जैन सहित हज़ारो महिला पुरुष उपस्थित रहे।
✍ कीर्ति माथुर





