Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन कोटा रीजन का शपथ ग्रहण व नववर्ष मिलन समारोह सम्पन्न

कोटा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ‘कोटा राजस्थान रीजन’ द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह एवं वार्षिक स्नेह मिलन समारोह रामशंताएभ सभागार, स्वामी विवेकानंद विद्यालय, महावीर नगर तृतीय, कोटा में आयोजित किया गया। समारोह में रीजन के 16 से अधिक सोशल ग्रुपों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा पदाधिकारियों को सेवा एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई, साथ ही नए सदस्यों को भी फेडरेशन के सेवा मूल्यों से जोड़ते हुए शपथ ग्रहण कराया गया।

स्वागत भाषण में फेडरेशन कोटा रीजन के अध्यक्ष अनिल ठोरा ने बताया कि कोटा संभाग विगत 30 वर्षों से सेवा, संस्कार एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से देशभर में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि फेडरेशन शीघ्र ही कोटा की जनता के लिए ‘मोक्षरथ’ की व्यवस्था करेगा, जिससे शव को अंतिम संस्कार हेतु मुक्तिधाम तक पहुंचाया जा सकेगा। इसके साथ ही निजी व सरकारी अस्पतालों से ग्रामीण ढाणियों तक शव वाहन सेवा भी प्रारंभ की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में एम्बुलेंस व्यय का अतिरिक्त बोझ न पड़े।

इस अवसर पर छह सोशल ग्रुपों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय महामंत्री विनय जैन (जबलपुर) एवं राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय (जयपुर) द्वारा शपथ दिलाई गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी ने कहा कि फेडरेशन सेवा, संस्कार और संस्कृति के मूल्यों पर आधारित संस्था है तथा कोटा रीजन सदैव नवाचार, समर्पण और नेतृत्व के लिए जाना जाता रहा है। उन्होंने 25 जनवरी को इंदौर के दस्तूर गार्डन में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम संयोजक जीवनधर–सुनयना सोमानी एवं निकुंज–वर्षा जैन रहे।

कोषाध्यक्ष हेमंत पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल, राष्ट्रीय सलाहकार आशीष जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय सहित मुख्य अतिथि प्रेम बजाज उपस्थित रहे। ध्वजारोहण मनोज जैसवाल, मंडप उद्घाटन सुरेश हरसौरा, चित्र अनावरण विमल जैन तथा दीप प्रज्ज्वलन पदम बडला द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि प्रेम बजाज ने सोशल ग्रुपों द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों की सराहना करते हुए जैनत्व के अधिक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी में जैन संस्कार विकसित करने हेतु सभी ग्रुपों को मिलकर कार्य करना चाहिए।

सचिव पीयूष जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत, ध्वजारोहण एवं ध्वज गीत, मंगल उद्घोष, मंगलाचरण, विश्व शांति प्रार्थना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात रीजन अध्यक्ष द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा 16 क्लबों के अध्यक्षों ने वर्षभर में किए गए जीवदया, मानव सेवा, चिकित्सा, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों को मंच से साझा किया।

कार्यक्रम में प्रेम बजाज,मनोज जैन, सुरेश हरसौरा, विमल जैन, चैतन्य बंसल, बाबूलाल जैन, राजेन्द्र ताथेडिया, प्रेम कासलीवाल, प्रकाश ठोरा, प्रेमचंद जैन, अशोक सांवला, अशोक पहाड़िया, प्रकाश बज,प्रकाश बज ,पदम बडला, सुरेश चांदवाड एवं उमेश अजमेरा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर समारोह की शोभा बढ़ाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles