कोटाl अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कोटा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप माथुर जी के नेतृत्व में आज कायस्थ समाज, कोटा द्वारा दशहरा मैदान में आयोजित युवा सम्बल मेले में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर जी, कोटा दक्षिण विधायक श्री संदीप शर्मा जी, भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष श्री राकेश जैन जी सहित उपस्थित अतिथियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महासभा के संभागीय अध्यक्ष नितिन भटनागर, जिलाध्यक्ष विनोद सक्सेना, कोषाध्यक्ष राहुल कुलश्रेष्ठ, संदीप श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, नीरज कुलश्रेष्ठ, रविंद्र श्रीवास्तव, मयूर सक्सेना, सुशील सक्सेना, प्रतीक माथुर, मनीष भटनागर सहित कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर स्वामी विवेकानंद जी को स्मरण किया।
इस दौरान संबल मेले में आए सभी युवाओं ने भी प्रतिमा के साथ छायाचित्र खिंचवाए एवं पुष्पांजलि अर्पित की, परिसर “स्वामी विवेकानंद अमर रहें” के जयकारों से गूंज उठा।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरित कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।






