Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जश्ने दस्तारे बंदी के पोस्टर का विमोचन, 16 जनवरी को भव्य आयोजन

कोटा।कोटा शहर के वक़्फ़ नगर स्थित मदरसा गोसिया रज़विया में 16 जनवरी को जश्ने दस्तारे आलिमियत, हिफ़्ज़ व क़िराअत का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रज़ा मैदान, मदीना मस्जिद परिसर में ईशा की नमाज़ के बाद आयोजित होगा। इसको लेकर रविवार को जौहर की नमाज़ के बाद जश्ने दस्तारे बंदी के पोस्टर का विमोचन किया गया।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर मदरसा प्रशासन, उलेमा-ए-किराम, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस जश्ने दस्तारे बंदी में 36 हाफ़िज़, क़ारी और आलिमों को दस्तार-ए-फ़ज़ीलत पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह भी रहेगी कि एक नन्हे बच्चे ने मात्र साढ़े पाँच माह में क़ुरआन-ए-पाक हिफ़्ज़ कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है, जिसे विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता मुफ़्ती अख़्तर हुसैन अलिमी, अहसन मियां, रहमानी मियां शादाब मियां और क़ारी आज़म इक़बाल मौलाना इरशाद उल कादरीअपने ख़िताबात से शिरकत करने वालों को इल्मी और रूहानी पैग़ाम देंगे।

मदरसा गोसिया रज़विया के सदर मुदर्रिस मुफ़्ती यामीन निज़ामी ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। युवाओं की एक सक्रिय टीम व्यवस्थाओं में जुटी हुई है ताकि आयोजन सुव्यवस्थित और यादगार बन सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles