चुनाव कमेटी ने कार्यवाहक सदर माजिद सलीम ओर मोहतमिम अब्दुल कय्यूम के सामने खोले सभी रुक्के
बारां:- मदरसा अंजुमन इस्लामियां की इंतजामिया कमेटी के 3 साला चुनाव को लेकर कार्यवाहक सदर माजिद सलीम और अंजुमन इस्लामियां चुनाव कमेटी द्वारा सभी पंचायतों को जारी किए गए रुक्के 11 जनवरी 2026 तय समय पर जमा हो गए। प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि चुनाव कमेटी के मास्टर अनवर अली, मास्टर मोहम्मद सलाम दिलावर, एडवोकेट रईस हाशमी, एडवोकेट फिरोज खान ने कार्यवाहक सदर माजिद सलीम और अंजुमन के मोहतमिम अब्दुल कय्यूम के सामने सभी पंचायतों के रुक्के खोल कर उनके द्वारा भेजे गए सदस्यों के रुक्कों की जांच कर उनके नाम रजिस्टर में दर्ज कर लिए है। चुनाव कमेटी के सदस्यों ने बताया कि जल्द ही पंचायतों द्वारा भेजे गए सदस्यों की सूची तैयार कर अंजुमन के बाहर चस्पा कर दी जाएगी।
कार्यवाहक सदर माजिद सलीम ने बताया कि 16 जनवरी को अंजुमन के नए सदर के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी। सदर के नामांकन की प्रक्रिया 16 जनवरी 2026 शुक्रवार को सुबह 10 से 12 बजे तक रहेगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन फॉर्म की जांच की जाएगी। फिर दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2:30 से शाम 05 बजे तक सदर के चुनाव करवाए जाएंगे। सदर का उम्मीदवार अपने दो प्रस्तावकों के साथ ही अपना नामांकन दाखिल कर सकता है। तथा सदर पद के लिए नामांकन भरने के साथ 1 हजार रुपए राशि अंजुमन में जमा करवाकर रशीद प्राप्त कर ले। ये राशि वापस लौटाई नहीं जाएगी।






