Friday, August 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विश्व हिंदी दिवस पर विचार गोष्ठी और कविता पाठ 

 

कोटा महानगर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार व रंगकर्मियों ने मिलकर आज हनुमान वाटिका पार्क स्वामी विवेकानंद नगर में विश्व हिंदी दिवस पर विचार गोष्ठी व काव्य प्रस्तुतियां दी। राष्ट्रीय कवि संगम कोटा इकाई के द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के प्रथम सत्रमें विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस गोष्ठी में अध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय कवि पंडित सुरेश शर्मा विराजमान थे। शुरुआत में रंगकर्मी व निर्देशकअश्वत्थामा दाधीच ने कहा कि हिंदी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बन चुकी है। रंगकर्मी व साहित्यकार राम शर्मा ‘कापरेन’ ने कहा कि वक्त आ गया है आज हिंदी अपना परचम विश्व स्तर पर लहराए। कवि रूपनारायण शर्मा ‘संजय’ ने हिंदी की संस्कृतियों को जोड़कर रखने की शक्तियों के बारे में व्यापक रूप से बताया। कार्यक्रम संचालक व कवि डॉक्टर शिव कुमार शर्मा लहरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज आवश्यकता है देश हिंदी की महत्ता को समझे। अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन में पंडित सुरेश शर्मा ने कहा कि विश्व के सभी देशों में हिंदी का प्रचार प्रसार त्वरित रूप से हो रहा है।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में हिंदी के समर्थ कवियों ने अपनी अपनी काव्य आहुतियां दी । काव्य पाठ करने वाले कवियों में डॉ शिव लहरी, रूपनारायण शर्मा संजय , अश्वत्थामा दाधीच ,राम शर्मा ‘काप्रेन’ आदि ने हिंदी की कविताओं का वाचन किया। श्रोताओं में लोकेश , सुरेंद्र आदि ने भी इस कार्यक्रम में अपनी भूमिकाएं दी।

अंत में राष्ट्रीय कवि संगम के महामंत्री डॉक्टर शिवकुमार शर्मा लहरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles