कोटा/न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी, कोटा द्वारा आयोजित हाड़ौती गौरव सम्मान–2026 समारोह में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन—जो अग्रवाल समाज का देश का सबसे बड़ा संगठन है और जिसकी शाखाएं भारत के सभी प्रांतों सहित कई देशों में स्थापित हैं—के जिला महामंत्री श्री रमेश चंद्र गोयल को समाजसेवा एवं सामाजिक सरोकारों में अग्रणी रहते हुए समाज उत्थान हेतु किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए हाड़ौती गौरव सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर गोयल को विभिन्न सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों द्वारा निरंतर बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्राप्त हो रही हैं।
उल्लेखनीय है कि रमेश चंद्र गोयल को समाजसेवा के साथ-साथ अपने राजकीय सेवा काल के दौरान भी कर्तव्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारीपूर्वक दायित्वों के निर्वहन के लिए सम्मानित किया गया है। वर्ष 2013 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उनकी उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया था।






