रामावतार राठौर ✍️
कोटा/राठौर सोशल ग्रुप समिति के तत्वाधान में आगामी 23 जनवरी2026 को बसंत पंचमी को राठौर तेली समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा विवाह सम्मेलन को भावी एवं विशाल बनाने को लेकर समिति द्वारा संभाग भर के राठौर तेली समाज के परिवारों से संपर्क कर सभी को आमंत्रित किया जा रहा है। सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के संरक्षक मुकेश, राठौर, रमेश राठौर और नवनीत राठौर और अध्यक्ष अनिल इंदौरा व समिति ने बताया की सामूहिक विवाह सम्मेलन बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026 देवनारायण मंदिर , खड़ा गणेश जी मंदिर के पीछे ,कोटा यूनिवर्सिटी के पास आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी होंगे। वही अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौड करेंगे। कार्यक्रमों की कड़ी में गणेश स्थापना प्रातः 8:00 बजे निकासी व तोरण प्रातः 10:00 बजे व भामाशाह सम्मान प्राप्त 11:00 बजे मंडप एवं पाणिग्रहण संस्कार दोपहर 2:00 बजे और वरमाला आशीर्वाद समारोह फिर 3:00 बजे आयोजित होगा। अध्यक्ष अनिल इंदौरा ने बताया की विवाह सम्मेलन के समापन पर शाम 5:00 बजे से भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए प्रातः 11:00 से शाम को 6:00 तक भोजन की व्यवस्था रखी गई है ।

हर वर वधू पंजीकरण शुल्क 21000 रुपए रखा गया है। सम्मेलन में वर वधु को उपहार में यदि कोई गिफ्ट देना चाहे स्वेच्छा दे सकता है। इसके लिए विवाह समिति से संपर्क कर सकते हैं। श्री रामवतार राठौर रिपोर्टर ,, विश्व नायक इंडिया न्यूज़ रिपोर्ट






