Thursday, May 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बारां: फोटो स्टूडियो का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, ग्राहकों का कीमती डेटा भी उड़ाया

बारां। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड मांगरोल रोड स्थित निशा फोटो स्टूडियो में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित ग्राहकों का महत्वपूर्ण फोटो-वीडियो डेटा चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई जब स्टूडियो संचालक निसार अहमद पुत्र नूर मोहम्मद दुकान खोलने पहुंचे।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट (FIR संख्या 0033/2026) के अनुसार चोरी की यह वारदात 8 जनवरी की रात करीब 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच अंजाम दी गई। चोरों ने दुकान के मुख्य ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे निलॉन DSLR 3500 कैमरा, एप्सन 3210 प्रिंटर, 22 इंच एलसीडी मॉनिटर तथा 4 टीबी की हार्ड डिस्क चोरी कर ली। हार्ड डिस्क में ग्राहकों की शादियों, पारिवारिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों से जुड़ा महत्वपूर्ण फोटो-वीडियो डेटा सुरक्षित था, जिसके चोरी हो जाने से संचालक को भारी आर्थिक और व्यावसायिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल बाबूलाल (नंबर 559) को सौंपी गई है। पुलिस अज्ञात चोरों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles