Friday, August 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा थर्मल में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित – जाना, समझा और सराहा 682 मरीज़ लाभान्वित

कोटा /इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद राजस्थान की कोटा इकाई द्वारा विशाल निः शुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर थर्मल परिसर शेड नम्बर 5 ईएसआई डिस्पेंसरी में आयोजित किया गया चिकित्सा शिविर में 682 मरीज लाभान्वित हुए

शिविर का आयोजन इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद जयपुर की कोटा इकाई तथा हिन्द मजदूर सभा से संबंद्द थर्मल ठेकेदार वर्कर्स यूनियन भूमिका वेलफेयर सोसायटी एव रोटरी क्लब कोटा नार्थ के सहयोग से किया गया

परिषद के संरक्षक डॉ आर बी गुप्ता तथा कोटा संभाग प्रभारी डॉ शादाब अहमद ने बताया कि इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में मुख्य अतिथि कोटा थर्मल की मुख्य अभियन्ता शिखा अग्रवाल और विशिष्ठ अतिथि उप मुख्य अभियन्ता शैलेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंट टी हॉकिप, कार्मिक एवं प्रशासनिक अधिकारी हरिओम अवस्थी, अधीक्षण अभियन्ता सुभाष चौधरी डिप्टी डायरेक्टर एस एस मीणा, अधिशासी अभियन्ता एन के शर्मा, सुनील कुमार वृन्दनानी रहे

मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में सभी इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि आपका इस तरह निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करना एक सराहनीय कार्य है आपका जनहित कार्य प्रशंसनीय हे अन्य अतिथियों ने भी निः शुल्क चिकित्सा शिविर की प्रशंसा की

यूनियन अध्यक्ष आज़ाद शेरवानी ने बताया कि इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में ईएसआई डिस्पेंसरी के चिकित्सक डॉ ज्योत्सना गुप्ता, डॉ देवेन्द्र झालानी, डॉ सारिया मदनी एवं डॉ निशित गुप्ता सहित समस्त स्टाफ़ तथा थर्मल ठेकेदार वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष आज़ाद शेरवानी महासचिव बद्रीलाल शर्मा, महावीर शर्मा, बिरधीलाल नागर, ब्रजेश नामा, युवराज नागर, पप्पू ख़ान, भगतसिंह शक्तावत, नन्दकिशोर महावर, शाकिर हुसैन, प्रभुलाल इत्यादि ने अपना सहयोग दिया

शिविर में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कर्मियों को इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा से सम्बन्धित जानकारी भी दी गई जिसे जानकर सभी लोगों ने इस चिकित्सा पद्दति की सराहना की इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों को निशुल्क परामर्श के साथ दस दिन की दवाएं भी निः शुल्क दी गई चिकित्सा शिविर में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद जयपुर के संरक्षक डॉ आर बी गुप्ता कोटा संभाग प्रभारी डॉ शादाब अहमद तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुल्तान आबिद शेरवानी, डॉ एस पी मिश्रा, डॉ रामप्रताप, डॉ संजय गुप्ता, डॉ शाकिर मोहम्मद, डॉ जी पी राजकुमार, डॉ रमेश डॉ मुंशी प्रेमचंद डॉ योगेंद्र मणि कौशिक सहित कई चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी , भूमिका वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष स्मिता जैन रोटरी क्लब कोटा नार्थ के अध्यक्ष विनय अग्निहोत्री ने भी शिविर में योगदान दिया । इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता मुकुल भट्ट, सहायक अभियन्ता दीपक सिंह राजौरा एवं थर्मल इंटक के अध्यक्ष पूरणमल शर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव उपाध्याय भी उपस्थित रहे

यूनियन द्वारा शिविर में आये सभी अतिथियों का स्वागत किया वहीं अतिथियों द्वारा इलेक्ट्रोपेथी एवं ईएसआई के सभी चिकित्सकों का स्वागत किया गया

अंत में परिषद के प्रदेश संरक्षक डॉ आर बी गुप्ता ने थर्मल प्रशासन, थर्मल ठेकेदार वर्कर्स यूनियन और ईएसआई स्टाफ़ को उनके सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles