Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रतिभाओं को मंच देकर प्रेरणा का कार्य कर रहा हाडोती गौरव सम्मान : संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल

प्रतिभाओं के सम्मान का सिलसिला निरंतर जारी रहना चाहिए-राजेश कृष्ण बिरला 

कोटा।हाडोती की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं की खोज कर उन्हें सम्मानित करना एक पुनीत और प्रेरणादायी कार्य है। न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित अष्टम हाडोती गौरव सम्मान 2026 न केवल प्रतिभाओं का सम्मान है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के लिए आगे बढ़ने का जज़्बा भी पैदा करता है। यह बात संभागीय आयुक्त कोटा अनिल अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि लगातार आठ वर्षों से इस प्रकार का आयोजन होना अपने आप में अतुलनीय है और इससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि हाडोती के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं के सम्मान का यह सिलसिला निरंतर जारी रहना चाहिए, जिससे क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त हो।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने कहा कि हाडोती संभाग के चारों जिलों—कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़—की प्रतिभाओं को तराशकर एक मंच पर एकत्रित करना एक अत्यंत सराहनीय पहल है, जो क्षेत्रीय एकता को भी मजबूत करती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि आठ वर्षों से लगातार सतत रूप से प्रतिभाओं को सम्मानित करना न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा है।

इस अवसर पर न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित अष्टम हाडोती गौरव सम्मान 2026 के अंतर्गत हाडोती संभाग के चारों जिलों की 125 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। हाडोती गौरव सम्मान में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की सहायक जनसंपर्क अधिकारी आकांक्षा शर्मा को केंद्रीय एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना के प्रभावी प्रचार प्रसार के माध्यम से युवाओं महिलाओं किसानों एवं वंचित वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर, राजित गुप्ता आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2025 रैंक ऑल इंडिया में प्रथम आने पर, कवि जगदीश निराला , कॉमेडियन मेघा सोलंकी, लेखाधिकारी गुलाबचंद, टीकमचंदजैन, सहायक अभियंता अशोक बमनावत, समेत 125 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

उल्लेखनीय है कि न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी विगत 15 वर्षों से हाडोती संभाग में समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं आर्थिक उन्नयन, कौशल विकास, जनजागरूकता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, बाल विकास सहित अनेक क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था हर वर्ष चयनित गौरवशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का सफल आयोजन अध्यक्ष अंजू शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

हाडोती गौरव सम्मान 2026 में कोटा की 55, बूंदी की 21, झालावाड़ की 15, तथा बारां जिले की 15 प्रतिभाओं का शोल, माला एवं हाडोती गौरव सम्मान शील्ड प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम संरक्षक परमानन्द गोयल , एवं देवेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में कार्यक्रम संयोजक के.के. शर्मा कमल, संभागीय संयोजक लोकेश शर्मा, समन्वयक प्रतीक गोयल, कार्यक्रम संरक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, महिला संयोजिका प्रतीक्षा पारिक, सचिव पुष्पकांत शर्मा, राम सिंह पंवार, राहुल शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, सह संयोजक पंकज बागड़ी एवं संजय शर्मा, बूंदी जिला संयोजक भरत शर्मा, झालावाड़ जिला संयोजक ईश्वर शर्मा, बारां जिला संयोजक राजीव अग्रवाल, मीडिया प्रभारी हर्षित शर्मा कमल के संयोजन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के आयोजन में आकाश इंस्टीट्यूट एवं वाइब्रेंट एकेडमी का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान भवाई नृत्य कलाकार बंटी सुल्तानपुर के द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई। मंच संचालन प्रसिद्ध एंकर ओम पंचोली ने किया, अंत में धन्यवाद समिति अध्यक्ष अंजू शर्मा ने दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles