कोटा। न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी, कोटा के तत्वावधान में आयोजित हाड़ौती गौरव सम्मान–2026 का आयोजन गरिमामय एवं अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यक्रम समन्वयक प्रतीक गोयल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि छगन माहुर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भाजपा एवं प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में अनिल तिवारी, सत्यनारायण मित्तल, पवन मीना, के.के. शर्मा कमल एवं देवेंद्र सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति रही। समारोह के दौरान शहर के गणमान्य एवं वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। विशेष रूप से वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह चौहान, श्याम सुंदर शर्मा मयूर टाइम्स न्यूज़ के संपादक मयूर सोनी के सम्मान ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
आयोजकों ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।






