कोटा/रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा नव वर्ष पर एक गरिमामय कार्यक्रम बढ़ तिराहा किशोर सागर तालाब की पाल पर आयोजित किया गया, जहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिरकत की और जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर बिरला ने कहा समाज के वंचित वर्गों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है, और ऐसे आयोजनों से हमें इस दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कार्यों में रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन का योगदान सराहनीय है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, सर्दियों के इस मौसम में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल प्रदान करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। हमें समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और उनकी मदद के लिए हमेशा आगे आना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज मेहता ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सहयोग की भावना बढ़ती है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जैन ने कहा कि हमने जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्यक्रम हाथ में लिया है, जो आगे भी जारी रहेगा। संगठन सदैव ही वंचित वर्गों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर करता रहा है, इसी क्रम में यह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए और सर्दी के मौसम में कंबल वितरण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। एसोसिएशन के सदस्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों को कंबल का वितरण करेंगे।
समारोह में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक अजय सोरल, महामंत्री आर.के. जैन, बी.के. शर्मा, दिनेश विजय, महावीर जैन, रवि गुप्ता, रामस्वरूप अजमेरा,जतिन अरोरा, टीकमचंद जैन, अरविंद शर्मा, रणवंत सिंह राणा, परमानंद गोयल, यज्ञदत्त हाडा, प्रदीप अग्रवाल सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे। महामंत्री आर.के. जैन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया।






