Thursday, July 30, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष: वन एवं वन्यजीव संरक्षण पखवाड़ा 6 से 20 जनवरी तक 

शिक्षा विभाग कर्मचारी सहकारी सभा तथा राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड का संयुक्त आयोजन 

कोटा/अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत शिक्षा विभाग कर्मचारी सहकारी सभा 696 आर तथा राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वावधान में 6 से 20 जनवरी तक वन एवं वन्य जीव संरक्षण पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा सहकारी के अध्यक्ष एवं स्काउट गाइड के जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने बताया कि पखवाड़े के अंतर्गत वन्य जीवों के लिए दाना पानी की व्यवस्था, पैदल हाइक, साइकिल रैली, वन भ्रमण, जनजागरण रैली आदि गतिविधियों आयोजित होंगी। साथ ही, प्रश्नोत्तरी, निबंध, स्लोगन, खेलकूद, वनस्पतियों एवं वन्य जीवों को जानो, चित्रकला, भाषण आदि की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

उपाध्यक्ष महेंद्र नागर एवं मंत्री जमनालाल गुर्जर ने बताया कि संस्था अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के तहत आगामी समय में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन, राज्य स्तरीय खिलाड़ियों, राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट गाइड, रोवर रेंजर एवं ए प्रमाण पत्र प्राप्त एनसीसी कैडेट का शैक्षिक भ्रमण, महिला सशक्तिकरण, महापुरुष/ शहीदों को नमन, बाल विवाह उन्मूलन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, रक्तदान शिविरों का आयोजन भी बदस्तूर जारी रहेगा। बैठक में पदाधिकारियों के अलावा संचालक गायत्री मीणा राजमल मीणा अनुराधा शर्मा दिनेश कुमार मीणा, शिवराज गोचर दिनेश कुमार नागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles