
एक प्रेस विज्ञप्ति में समाजसेवी अरुण भार्गव ने बताया कि देहदान नेत्रदानी स्वर्गीय अमिता भार्गव स्मृति संस्थान कोटा एवं आनंद एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटा के माध्यम से उज्जैन महाकाल नगरी में 134वां अखिल भारतीय भार्गव अधिवेशन में पूरे देश से आए खिलाड़ियों को जिन्होंने कैरम ,शतरंज, बैडमिंटन, लूडो, टेबल टेनिस, रस्साकसी,चेयर रेस और अन्य खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले 250 से अधिक खिलाड़ियों को खेल समिति के आकाश भार्गव के माध्यम से पुरस्कार वितरित किए गए ।पुरस्कार वितरण के समय अखिल भारतीय भार्गवा सभा की पूरी कार्यकारिणी टीम साथ रही ।

जिसमें प्रधान अनिल भार्गव, संजय भार्गव, विजय भार्गव, युवा संघ के प्रधान सौरभ भार्गव, अंकुर भार्गव, अंकेश भार्गव व उज्जैन भार्गवा सभा के अखिल, संजय, मुकेश, शिवम, राकेश, गौरांग ,संदीप ,चांद भार्गव आदि उपस्थित रहे
खिलाड़ियों को माला पहनाकर उनको उत्साह वर्धन हेतु देहदान नेत्रदानी स्वर्गीय अमिता भार्गव स्मृति संस्थान के नाम की शील्ड अतिथियों के द्वारा प्रदान की है।






