कोटा/गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित होने वाले भव्य राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह में राजस्थान के कोटा निवासी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं प्राच्य विद्या विशेषज्ञ ज्योतिष पुरण सोनी को भारतीय प्राच्य विद्या, ज्योतिष विज्ञान एवं वास्तु शास्त्र के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। ज्योतिष पुरण सोनी विगत कई वर्षों से भारतीय प्राचीन ज्ञान परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने के कार्य में निरंतर सक्रिय हैं। ज्योतिष विज्ञान, वास्तु शास्त्र एवं वैदिक परामर्श के माध्यम से उन्होंने हजारों लोगों को जीवन की जटिल समस्याओं से मार्गदर्शन प्रदान किया है। उनके परामर्श से अनेक परिवारों को मानसिक शांति, सकारात्मक दिशा एवं स्थिरता प्राप्त हुई है। उन्होंने भारतीय प्राच्य विद्या को केवल भविष्य कथन तक सीमित न रखते हुए उसे जीवन सुधार, नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच और समाज कल्याण से जोड़ा है। वास्तु शास्त्र के क्षेत्र में उनके व्यावहारिक सुझावों से लोगों के घर, व्यवसाय और कार्यस्थलों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं। ज्योतिष पुरण सोनी का मानना है कि भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आधुनिक समाज के अनुरूप सरल और उपयोगी रूप में प्रस्तुत करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वे निरंतर अध्ययन, शोध एवं जनसेवा के माध्यम से प्राच्य विद्या का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उनकी विद्वत्ता, समाज के प्रति समर्पण एवं भारतीय प्राच्य विद्या के संरक्षण एवं संवर्धन में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए चयन समिति द्वारा उन्हें ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026’ के लिए चयनित किया गया है।






