Friday, September 18, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शादी करवाने का झांसा देकर 2.70 लाख रुपए ऐंठे

शादी का झांसा, 2.70 लाख की ठगी — दोस्त ने ही दिया धोखा

जयपुर। शादी करवाने का झांसा देकर 2.70 लाख रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर मुहाना थाने में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि ठगी किसी अनजान ने नहीं, बल्कि वर्षों पुराने परिचित दोस्त ने ही की।

सांगानेर निवासी 48 वर्षीय पीड़ित ने बताया कि उसकी लंबे समय से रंगलाल चौधरी से दोस्ती थी। वर्ष 2020 में रंगलाल उसके घर आया और परिवार द्वारा शादी कराने की बात कही गई। इसी दौरान रंगलाल ने अलवर के एक गरीब परिवार की लड़की से शादी करवाने का झांसा दिया और खर्च 5–7 लाख रुपए बताया।

ऐसे हुई ठगी की शुरुआत

रंगलाल और उसके साथी नीरज ने शादी की सहमति दिलाने के बहाने 2.70 लाख रुपए ले लिए और दावा किया कि यह रकम लड़की वालों को दी जाएगी। नीरज घर आकर लड़की वालों से बात कराने और जल्द शादी करवाने का भरोसा देता रहा।

अलवर ले जाकर रची गई नई कहानी

15 अगस्त 2020 को पीड़ित अपने दोस्तों और परिवार के साथ अलवर गया। आरोपियों ने उन्हें 3-4 दिन तक वहीं रोककर लड़की दिखाने का इंतजार करवाया। बाद में बताया कि लड़की का रिश्ता कहीं और तय हो गया है।

जब पीड़ित ने पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। आखिर में दबाव बढ़ाने पर पीड़ित को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles