फिटनेस हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा योग–नृत्य व जुंबा सेशन, 5 दिसंबर को होगा वरिष्ठजन सम्मान
कोटा। फिटनेस हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा शनिवार को इंदिरा कॉलोनी पार्क में योग नृत्य और जुंबा का ऊर्जावान सेशन आयोजित किया गया। सेशन का संचालन सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. रुचि जौहरी ने किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में फिटनेस, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
सोसाइटी प्रत्येक शनिवार को शहर के विभिन्न पार्कों में निःशुल्क फिटनेस सेशन आयोजित कर आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है। इसी क्रम में संस्था द्वारा आगामी 5 दिसंबर को वरिष्ठजन सम्मान समारोह भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समाज के वरिष्ठ नागरिकों को उनके योगदान एवं कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
बैठक एवं सेशन में डॉ. रुचि जौहरी के साथ रितु कंवर, यशवंत सिंह, सीमा ईनाणी, सोनल शर्मा, नीता सक्सेना, सुनीता शर्मा, रीना मेवाड़ा, कविता जैन, राजवीर सिंह, सिमरन कौर, अनिबो, मोनिका सोलंकी और लक्ष्मी सोलंकी उपस्थित रहे।






