कोटा/ भारत स्काउटस एंड गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से भारत स्काउटस और गाइड्स का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान स्काउट गाइड गतिविधि के प्रति विशेष ,विशिष्ट एवं निरंतर समर्पित सेवा के मान्यता स्वरूप प्रदान किये गये है। देहदानी नेत्रदानी स्वर्गीय श्रीमती अमिता भार्गव स्मृति संस्थान के अध्यक्ष अरुण भार्गव ने बताया कि स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर स्टार प्राप्त यज्ञदत्त हाडा के लखनऊ से कोटा पहुंचने पर बस स्टैंड पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
राष्ट्रीय व्यस्क पुरस्कार संविधान दिवस,19वीं राष्ट्रीय जंबूरी ग्रैंड फिनाले एवं डायमंड जुबली सेलिब्रेशन के अवसर पर राज भवन उत्तर प्रदेश के सभागार में राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा मलेशिया श्रीलंका, नेपाल व बांग्लादेश औरभारत देश के 74 पदाधिकारियो को सिल्वर एलीफेंट, सिल्वर स्टार ,बार टू मेडल का मेरिट एवं थैंक्स मेडल प्रदान किए गए।
इनमें से राजस्थान को 11 राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए पुरस्कार प्राप्त करने वालों में सिल्वर स्टार अशोक आहूजा,कोटा के यज्ञ दत्त हाडा तथा झुंझुनू के प्रहलाद राय जांगिड़ एवं बीकानेर से सुश्री धनवंती बिश्नोई को प्रदान किया गया जबकि सिल्वर एलीफेंट सम्मान जगदीश चंद्र मोहती पूर्व मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड, आई ए एस शिव प्रसाद नकाते एवं नामित मेहता , राज्य आयुक्त अखिल शुक्ला को प्रदान किया गया, इन्हीं के साथ राज्य के मुख्य आयुक्त एवं पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को थैंक्स मेडल प्रदान किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल उद्बोधन में देशभक्ति पर जोर डालते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य तथा स्व का बोध पर प्रकाश डाला और पुरस्कार प्राप्त करने वालों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित की। आयोजन के अवसर पर राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त के के खंडेलवाल सहित प्रदेश सरकारों के शिक्षा मंत्री, राज्यो के मुख्य आयुक्त एवं गणमान्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आहूजा को अब तक राष्ट्रपति स्काउट राष्ट्रपति रोवर अवार्ड सहित राष्ट्रीय पुरस्कार सिल्वर स्टार प्राप्त जबकि राज्य स्तर पर दीर्घ सेवा अलंकार, मेडल ऑफ मेरिट एवं बार टू मेडल मेरिट प्राप्त हो चुके हैं।
स्वागत करने वालों में आनंद अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटा जं के निदेशक आकाश भार्गव ,ज्योतिषी मनोज यादव, सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज खान वन नोबेल स्टेप ,सुल्तान शेख नयापुरा बस स्टैंड ,अयूब भाई नयापुरा बस स्टैंड ने साफा माला पहनकर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित सिल्वर स्टार स्काउट एवं गाइड के यज्ञदत्त हाडा का स्वागत करा ।






