Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली–इंदौर स्लीपर बस हादसा: कैथून में भीषण टक्कर, दो ड्राइवरों की मौत, आठ यात्री घायल

कैथून। कैथून थाना क्षेत्र में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। पारलिया गांव के पास दिल्ली से इंदौर जा रही स्लीपर कोच बस की एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस के दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई, जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही कैथून थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कैथून थाना अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि आठ-लेन हाईवे पर चल रही स्लीपर बस (एमपी 07 ZP 50002) को अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में टक्कर मारी। बस में कुल 42 यात्री सवार थे।

घटना में घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा एमबीएस अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

हादसे में मृतक दोनों ड्राइवरों की पहचान गिरिराज रेबारी निवासी मंडाना और श्यामसुंदर सेन निवासी बोरखेड़ा के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles