Friday, September 18, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्लभ धरोहरों का संगम: कोटा में तीन दिवसीय स्टेम्प-कॉइन्स-नोट्स प्रदर्शनी 28 से 30 नवंबर तक

कोटा। स्टेम्प्स, कॉइन्स और नोट्स के प्रति रुचि रखने वालों के लिए कोटा में एक अनूठा अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में स्टेम्प्स, कॉइन्स, नोट्स सोसाइटी कोय द्वारा तीन दिवसीय दुर्लभ संग्रह प्रदर्शनी 28 से 30 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

सोसायटी के फाउंडर सौरभ लोढ़ा और को-फाउंडर शुभम लोढ़ा ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेश बिरला और जिला कलेक्टर पीयूष समारिया करेंगे।

इन्टेक के कन्वीनर निखिलेश सेठी, नगर निगम कोटा उत्तर के नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा तथा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम विभिन्न दिनों में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रदर्शनी के दौरान महेंद्र भंडारी, उज्जैन के आर.सी. ठाकुर, दिल्ली के प्राचीन सिक्कों के विशेषज्ञ गिरीश शर्मा आदित्य, डाक टिकट संग्रहकर्ता उद्धवदास मर्चुनिया और प्रवीण जैन को सम्मानित किया जाएगा।

सोसायटी के संरक्षक आनंद राठी और नरेन्द्र कटियाल ने बताया कि देशभर से आने वाली 100 से अधिक स्टॉलें प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र होंगी, जहां दुर्लभ संग्रहों का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान प्रमुख संग्रहकर्ता सुधीर तुलस्यान, सोसायटी संरक्षक उद्धवदास मर्चुनिया एवं अभिनंदन सेठी के अनूठे कलेक्शन भी आमजन के लिए प्रदर्शित होंगे। मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, असम, तमिलनाडु सहित देश के विभिन्न राज्यों से संग्रहकर्ता और प्रशंसक प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे।

सौरभ लोढ़ा ने बताया कि प्रदर्शनी में चंद्रगुप्त मौर्य काल, मुगल काल, ब्रिटिश शासन और स्वतंत्र भारत में जारी किए गए ऐतिहासिक सिक्कों का दुर्लभ संग्रह उपलब्ध होगा।

हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जारी किया गया स्मृति-सिक्का भी यहां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के पोस्टकार्ड, डाक टिकट, दुर्लभ अखबार, राजनीतिक दलों द्वारा जारी किए गए चंदा कूपन और कंपनियों की प्रचार सामग्री का भी अनोखा प्रदर्शन किया जाएगा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles