Friday, September 18, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हाड़ोती शिल्प महोत्सव 2025: कला, संस्कृति और हस्तशिल्प का भव्य संगम 28 नवंबर से

कोटा/हाड़ोती शिल्प महोत्सव 2025 का आयोजन 28 नवंबर से 4 दिसंबर 25 तक किशोर सागर तालाब के पास कला दीर्घा के सामने ग्रामीण हाट बाजार पर आयोजित किया जा रहा है।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हरिमोहन शर्मा ने बताया कि इसके पोस्टर विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी रहे।

उन्होंने बताया कि हाडोती शिल्प महोत्सव मेले में हस्त निर्मित उत्पादन का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा

जिसकी 60 स्टालें मेले में लगाई जा रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक माहेश्वरी ने कहा इस तरह के आयोजन से हस्त निर्मित उत्पादन का प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए मार्केटिंग का अवसर मिलता है एवं बेहतरीन हाथों से उत्पादित वस्तुओं की गुणवत्ता आम उपभोक्ताओं के समक्ष पहुंच पाती है साथ ही छोटे-छोटे ग्रुप एवं महिला उद्यमियों को उत्पादित वस्तुओं का उचित दाम मिलता है एवं ग्राहकों को उचित दरों

पर सामान उपलब्ध होता है माहेश्वरी ने कहा कि हस्त शिल्प मेले में कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट का भी प्रमोशन किया जाएगा एवं यहां आने वाले लोगों को ट्रैवल मार्ट और हाड़ोती के पर्यटन स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने कहा इस तरह के हस्त शिल्प महोत्सव मेलों के माध्यम से स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है इस तरह के आयोजन वर्ष भर किये जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट के दौरान स्थानीय उत्पादन का प्रदर्शन किया जाना जिससे हाड़ोती के उत्पादन की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनेगी। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के विशेषाधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि हाडौती

शिल्प महोत्सव का उद्घाटन समारोह 28 नवम्बर को सांय 4 बजे होगा । जिसके मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा होगे एवं विशिष्ट अतिथि शहर जिलाध्यक्ष भाजपा राकेश जैन, जिला कलेक्टर पियूष सामरिया, कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी होंगे।

उन्होंने बताया कि इस सात दिवसीय हस्त शिल्प महोत्सव में मुख्य आकर्षण मेहंदी प्रतियोगिता पेंटिंग प्रतियोगिता वरिष्ठ जन सम्मान योग शिविर फैशन शो किड्स सांस्कृतिक पोशाक रैंप वॉक घूमर नृत्य लाइव बैंड शो साफा प्रतियोगिता O.D.O.P Workshop, youth Scheme Training, M.S.M.E.Training & programme एवं समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles