कोटा । लायंस क्लब कोटा द्वारा 28 नवम्बर को निशुल्क नैत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। लायंस क्लब अध्यक्ष सोनल नंदवाना ने बताया कि बताया कि हवाई अड्डे के सामने झालावाड़ रोड स्थित लांयस क्लब भवन, कोटा में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। शुक्रवार 28 नवम्बर को प्रात 10 से 01 बजे तक नेत्र रोगियों की जांच व भर्ती की जाएगी। सचिव मुकेश विजयवर्गीय ने बताया कि 29 नवम्बर को लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन किए जाएगें। निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में जिला अंधता निवारण समिति कोटा भी सहयोग रहेगा। शिविर प्रभारी अशोक नुवाल ने बताया कि शिविर में सभी मरीजों को आवास, भोजन, दवाईयां लेंस एवं चश्में की व्यवस्था क्लब द्वारा की जाएगी। शिविर में आने वाले नेत्र चिकित्सा रोगी को आधार कार्ड, राशन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड की जेरोक्स कॉपी एवं दो फोटो साथ लाने होगे। शिविर में निशुल्क ब्लड प्रेशर, मधुमेह, एक्यूप्रेशर की निशुल्क जांच भी होगी। शिविर मे डॉक्टर विशाल स्नेही अपनी सेवाये देंगे।






