Wednesday, June 3, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राजस्थान पर्यटन विश्व मंच पर—मुख्यमंत्री बोले: “निवेश, नवाचार और विरासत—राज्य नई उड़ान भर रहा है”

जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान आज पर्यटन, निवेश और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। निवेश-अनुकूल नीतियां, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम और मजबूत प्रशासनिक सहयोग ने पर्यटन आधारित निवेश प्रक्रियाओं को सरल बनाया है। उन्होंने निवेशकों का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार उन्हें हर संभव सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को एक निजी होटल में प्रवासी राजस्थानी दिवस के क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित प्री-समिट कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से प्रवासी राजस्थानियों को राज्य की प्रगति में योगदान का अवसर मिलता है।

नई पर्यटन नीति से मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर

शर्मा ने घोषणा की कि राज्य सरकार शीघ्र ही नई पर्यटन नीति ला रही है, जिसके अंतर्गत—पर्यटक सुविधाएं,मार्केटिंग एवं प्रमोशन,डिजिटल एवं एआई,कौशल विकास,युवा रोजगार,निवेश संवर्धन

जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नीति के क्रियान्वयन के लिए समर्पित इम्प्लीमेंटेशन यूनिट भी गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को उद्योग का दर्जा देना राज्य सरकार की बड़ी पहल है।

-15 करोड़ देशी और 12 लाख विदेशी पर्यटक—पर्यटन में रिकॉर्ड वृद्धि

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष अगस्त तक राजस्थान में 15 करोड़ से अधिक देशी तथा 12 लाख विदेशी पर्यटकों का आगमन हो चुका है। किले, हवेलियां, रेगिस्तान, अभयारण्य और धार्मिक स्थलों की विविधता राजस्थान को पर्यटन का अनूठा केंद्र बनाती है।

पर्यटन क्षेत्र में 1.44 लाख करोड़ के एमओयू—2 लाख रोजगार होंगे सृजित

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के दौरान कुल 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए थे, जिनमें से पर्यटन क्षेत्र से संबंधित 1,702 एमओयू प्रमुख रहे।

इनसे—1,44,625 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश

2 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार

उत्पन्न होने का अनुमान है। इनमें से 277 परियोजनाएं ग्राउंड-ब्रेकिंग चरण में प्रवेश कर चुकी हैं।

शेखावटी की 662 हवेलियों का संरक्षण—धार्मिक पर्यटन को नई दिशा

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वदेश दर्शन 2.0 एवं प्रसाद 2.0 के तहत खाटूश्यामजी, करणी माता मंदिर, मालासेरी डूंगरी सहित कई धार्मिक स्थलों का विकास कार्य जारी है।

इसके साथ ही शेखावटी क्षेत्र की 662 ऐतिहासिक हवेलियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे वहां पर्यटन को बड़ी गति मिलेगी।

राजस्थान में ग्रामीण, वेलनेस, एडवेंचर, इको व ट्राइबल टूरिज्म के साथ-साथ वेडिंग, मेडिकल और फिल्म टूरिज्म भी तेजी से विकसित हो रहे हैं।

फिल्म शूटिंग पर 2 करोड़ की सब्सिडी—नई फिल्म नीति जल्द

राज्य सरकार फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 2 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, शूटिंग शुल्क में राहत और नई फिल्म पर्यटन नीति की तैयारी कर रही है।

पर्यटन विकास के लिए 5,000 करोड़ का राजस्थान टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कैपेसिटी बिल्डिंग फंड स्थापित किया गया है।

साथ ही 20,000 युवा और लोक कलाकारों को गाइड, हॉस्पिटैलिटी एवं पारंपरिक कला प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

प्री-समिट में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, केंद्रीय पर्यटन महानिदेशक सुमन बिल्ला, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता सहित पर्यटन एवं उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles