Saturday, September 19, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सर्व समाज सेवा संस्थान का बड़ा आयोजन: 27 दिसम्बर को कोटा में होगा विवाह सम्मेलन, 30 नवंबर तक करवाएं पंजीयन

कोटा। सर्व समाज सेवा संस्थान द्वारा सूचित किया गया है कि संस्था का वार्षिक निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 27 दिसम्बर को कोटा में आयोजित किया जाएगा। संस्था ने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

संस्थान जिला अध्यक्ष अकरम खान ने बताया कि  विवाह करने वाले जोड़ों को समान ब्रांड कंपनियों का पूरा घरेलू सामान उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी होम सर्विस वारंटी भी रहेगी। संस्था ने बताया कि विवाह सहयोग के रूप में जो सामान दिया जाएगा,

संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया है कि सम्मेलन में शामिल होने से पूर्व सभी जोड़े स्वयं सामान आकर देखें और पूरी तरह जांच-परख कर ही पंजीकरण करवाएं। संस्था ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लोभ-लालच में न आएं और केवल सही जानकारी की पुष्टि के बाद ही पंजीयन करें।

सामान का अवलोकन अजरा इलेक्ट्रॉनिक फर्नीचर शोरूम, अनंतपुरा थाना, MBS मार्ग, सुभाष नगर, कोटा में किया जा सकता है।

2005 जोड़ों की शादी करवा चुकी संस्था, सरकार से 2 करोड़ का अनुदान

सर्व समाज सेवा संस्थान पिछले 5 वर्षों में लगभग 2005 जोड़ों की शादियां निःशुल्क करवा चुकी है। संस्था के सामाजिक कार्यों को देखते हुए राजस्थान सरकार के महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संस्था को 2 करोड़ रुपये का अनुदान भी प्रदान किया गया है। इसके अलावा हर लड़की को 21 हजार रुपये का सरकारी अनुदान दिलवाया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles