Monday, September 21, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: कई क्षेत्रों से अतिक्रमण ढहाया, चारा जब्ती का अभियान भी तेज

कोटा। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से कोटा नगर निगम ने मंगलवार को व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए कई क्षेत्रों में अवैध निर्माण हटाए और चारा जब्ती की कार्रवाई की। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में चली इस कार्रवाई में छावनी क्षेत्र के वार्ड 43 में नाले पर बने अवैध निर्माण को उपायुक्त भावना सिंह और एएसपी तरुण कांत सोमानी के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा के साथ हटाया गया।

अभियान के दौरान अतिक्रमण प्रभारी तोसिफ, अभियंता अतुल मेहरा, जाप्ता प्रभारी संजीव कुमार, दस्ता प्रभारी नरेन्द्र शाक्यवाल, मुकेश तवर और स्वास्थ्य निरीक्षक टीम मौजूद रही।

इसी क्रम में छावनी चौराहे से रामचन्द्रपुरा रेलवे पुलिया तक दुकानदारों को दोबारा मुनादी कर बाहर रखा सामान हटाने की चेतावनी दी गई। घोड़े वाले बाबा चौराहे और सीएडी सर्किल के आसपास किए जा रहे अतिक्रमण को भी निगम ने हटाया।

वहीं एलिवेटर रोड, कोटा बैराज रोड, सरकारी स्कूल क्षेत्र, त्रिकूटा मंदिर, कोटड़ी नगाह और दशहरा मैदान फेज-2 में चारा जब्ती की कार्रवाई करते हुए उसे गौशाला भेजा गया। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण हटाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles