Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा होलसेल बाज़ारों में बढ़ते अपराधों पर व्यापारियों में रोष, महिला पुलिस तैनाती की उठी मांग

कोटा के होलसेल बाज़ारों में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापारियों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। कल व्यापारी ओमप्रकाश माहेश्वरी पर हुए चाकू से जानलेवा हमले की संभाग अध्यक्ष हॉलसेल व्यापार महासंघ हाड़ौती संभाग, पंकज बागड़ी ने तीखी निंदा की है। इसी दिन रामपुरा बाज़ार कोतवाली क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, जहां एक महिला चोर को रंगे हाथों पकड़कर व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया।

व्यापारियों का कहना है कि पकड़ी गई महिला से सख़्ती से पूछताछ की जानी चाहिए थी, ताकि यह सामने आ सके कि उसने कितनी घटनाओं को अंजाम दिया, चोरी किया हुआ पैसा, मोबाइल और ज्वेलरी कहाँ छिपाई गई, जिससे पीड़ित लोगों को उनकी मेहनत की कमाई वापस लौटाई जा सके। व्यापारियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि होलसेल मार्केट में महिला पुलिस की दो-दो की संख्या में स्थाई तैनाती बेहद आवश्यक है, ताकि व्यापारी तुरंत कॉल कर सकें और महिलाओं द्वारा हो रही चोरी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

व्यापारियों का कहना है कि अधिकांश बाज़ार महिला प्रधान हैं और बढ़ती घटनाएँ महिलाओं के आने-जाने और बाज़ार की साख पर गंभीर असर डाल रही हैं। कई बार चोरी करने वाली महिलाएँ धमकी देकर भी भाग जाती हैं, क्योंकि पुरुष व्यापारी उन्हें पकड़ नहीं पाते और पुलिस के पहुंचने तक वे हाथापाई कर मौके से निकल जाती हैं। कल की घटना में संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी के हस्तक्षेप और CI महेश करवाल की त्वरित कार्रवाई से महिला चोर को पकड़ा जा सका, जिसके लिए व्यापारियों ने उनका आभार जताया।

बाजारों में लगातार हो रही वारदातों — जैसे शास्त्री मार्केट, बजाज खाना, बर्तन बाजार, शिवाजी बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, सुंदर धर्मशाला, स्वर्ण रजत मार्केट और न्यू क्लॉथ मार्केट — में व्यापारी अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापारिक समुदाय ने प्रशासन से इन अपराधों पर त्वरित और कठोर रोक लगाने तथा महिला पुलिस की नियमित तैनाती करने की विनम्र अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles