Monday, September 21, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के चार साहित्यकारों को जबलपुर में अखिल भारतीय कादंबरी सम्मान से अलंकृत किया

– भारत सिंह चौहान✍️

कोटा / जबलपुर।सृजनात्मक चेतना को समर्पित राष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील संस्था कादंबरी का आखिल भारतीय साहित्यकार सम्मान समारोह – 2025, जबलपुर के सेठ गोविंददास प्रेक्षा ग्रह रंगमंच में भव्यता पूर्ण आयोजित हुआ। इसमें देश सभी राज्यों से पधारे 127 सृजनधर्मियों की प्रकाशित कृतियों पर अलंकृत किया गया। इसमें कोटा से विजय जोशी को स्व. जागेश्वर प्रसाद तिवारी सम्मान समग्र लेखन के लिए 5000/- की राशि, डॉ रघुराज सिंह कर्मयोगी को स्व आशा देवी दुबे सम्मान समग्र लेखन के लिए ₹5000/- की राशि,विजय शर्मा को स्व हनुमान प्रसाद शर्मा सम्मान समग्र लेखन के लिए ₹5000/- की राशि और राममोहन कौशिक को डॉ कृष्णकांत चतुर्वेदी सम्मान ज्ञान साहित्य के लिए ₹2100/- की सम्मान राशि से सम्मानित किया गया। जो कि कोटा के लिए गौरव का विषय है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ कृष्ण बिहारी पांडे और अध्यक्षता कादंबरी संस्था के अध्यक्ष भगवत दुबे जी ने की। मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजनन के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। संचालन अद्भुत तरीके से राजेश पाठक प्रवीण ने किया। भव्य एवं विशाल आयोजन रचनाकरो में काफी चर्चित हुआ है। सरस्वती वंदना के बाद जबलपुर के कला केंद्र की कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुति प्रस्तुत की गई जिसे उपस्थित सभी लोगों ने काफी सारा। इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा 13 साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। जबलपुर में कोटा के चार साहित्यकारों को सम्मानित किया जाने से इन रचनाकारों की और भी जिम्मेदारी बढ़ गई है। वे अच्छे से अच्छा सृजन करें।मां सरस्वती की कृपा से वह देश में कोटा का नाम रोशन करते रहें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles