कोटा में अजमीढ़ जयंती समारोह के दूसरे दिन बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी कला
कोटा।महाराजा श्री अजमीढ़ जयंती समारोह के दूसरे दिन मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार महिला मंडल की ओर से बालक एवं बालिकाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समारोह का संचालन महिला मंडल अध्यक्ष नीलम सोनी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया।
रंगोली प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग: प्रथम स्थान रितु सोनी, द्वितीय रितिका सोनी रहा,वरिष्ठ वर्ग प्रथम स्थान रूबी सोनी, द्वितीय अनीता सोनी रहा मेहंदी प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग: प्रथम शैलजा सोनी, द्वितीय मानसी सोनी रहा,वरिष्ठ वर्ग प्रथम तनु सोनी, द्वितीय प्रिया सोनी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रथम स्थान कृष्णवी सोनी द्वितीय स्थान वेदांश सोनी रहा
कार्यक्रम में महिला मंडल की उपाध्यक्ष अनीता सोनी, महामंत्री सुनीता सोनी, कोषाध्यक्ष वंदना सोनी, सहमंत्री प्रविता सोनी, ज्योति सोनी, संतोष सोनी, मधु सोनी, गंगा सोनी, पूनम सोनी, सावित्री सोनी और संजना सोनी सहित समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बच्चों की रंगीन प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं से पूरा परिसर उत्साह और आनंद से गूंज उठा।







