अजमीढ़ जयंती पर खीर प्रसाद वितरण, समाजजन हुए शामिल
कोटा।अजमीढ़ जयंती के अवसर पर अजमीढ़ मित्र मंडल की ओर से खीर के प्रसाद का वितरण किया गया। यह आयोजन अजमीढ़ ज्वैलर्स, प्रेम नगर अफॉर्डेबल के बाहर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजजनों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर भीमराज , भगवती प्रसाद , अशोक सनकत, राजकुमार गीजगरिया, प्रणव सोनी और मुकेश सोनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, सेवा और परंपरा के मूल्यों को सशक्त बनाना रहा।





