Wednesday, September 9, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

चुनाव आयोग से चुनावी सट्टे के समाचार टीवी चैनल पर दिखाने वह अखबारों में छापने पर रोक लगाने की मांग

✍ देशहित की बात✍

पब्लिक अगेंस्ट करप्शन संस्था राजस्थान ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजस्थान को नोटिस भेज कर मांग की है कि चुनावी सट्टे पर रोक लगाई जाए यह गैंबलिंग एक्ट के तहत अपराध है तथा चुनावी सट्टे पर टीवी चैनल में डिबेट पर रोक लगाई जाए और सट्टे के समाचार अखबारों में छपने पर रोक लगाई जाए।

संस्था के संयोजक एडवोकेट पूनम चंद भंडारी व सचिव विनोद मोदी ने मांग की है कि समाचार चैनल पर सट्टे के समाचार दिखाने वह अखबारों में छापने से मतदाता प्रभावित होता है इसलिए इस पर रोक लगाना जरूरी है इसके अलावा जनता सट्टा लगाने की ओर आकर्षित होती है।

वर्तमान में राजस्थान में फलोदी सट्टा बाजार बहुत अधिक चर्चा में रहता है न्यूज़ चैनल व अखबारों में राजनीतिक पार्टी की जीत हार के व कितनी सीटें लोकसभा चुनाव में आ सकती हैं इस पर सट्टे के भाव भी बताए जाते हैं इससे मतदाता प्रभावित होता है और फ्री और फेयर चुनाव नहीं हो सकते हैं और यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन भी है।

इसलिए फलोदी सट्टा बाजार तथा अन्य सट्टा लगाने वालों के खिलाफ कार्य की जाए और टीवी चैनल में पत्रकारों को निर्देश दिए जाने की वह चुनावी सट्टे के समाचार चैनल में ना दिखाएं और अखबारों में प्रकाशित नहीं करें अगर चुनाव आयोग तुरंत कार्रवाई नहीं करेगा तो राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles