-भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में करेंगे प्रचार
कोटा। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डा. प्रेम चंद बैरवा शुक्रवार को रामगंजमंडी और कोटा के दौरे पर रहेंगे। वे क्षेत्र में लोक सभा चुनाव में कोटा-बूंदी सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में प्रचार करेंगे।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने बताया कि डिप्टी सीएम बैरवा शुक्रवार सुबह 11 बजे रामगंजमंडी विधान सभा क्षेत्र के चेचट स्थित महाजनों का बाग तथा शाम 5 बजे सातखेड़ी स्थित एसएसआई स्कूल खेल मैदान में अनुसूचित जाति सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि रामगंजमंडी क्षेत्र में जनसम्पर्क के बाद डिप्टी सीएम बैरवा शुक्रवार रात कोटा आएंगे। यहां वे सोगरिया स्टेशन रोड पर रेलवे वर्कशाप के सामने सभा करेंगे।




