कोटा.
भारतीय आमजन पार्टी (वि.) ने कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी भंवर रावल को समर्थन दिया है जिनका चुनाव चिन्ह बांसुरी है। प्रत्याशी भंवर रावल के समर्थन में निरंतर दौरे किए जा रहे हैं, लोगों से जनसम्पर्क किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में किन्नर मंगलमुखी काजल ने भी भंवर रावल को अपना समर्थन दिया है और दावा किया है कि वह अच्छे मतों के साथ आगे बढेंगे। भारतीय आमजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार जैन ने कहा कि पार्टी ने कोटा बूंदी लोकसभा सीट से काजल किन्नर को टिकट दिया था लेकिन किसी कारण से उनका नामांकन खारिज हो गया और अब उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में हमने 50 प्रत्याशी खड़े किए है, जिसमें कई अच्छी स्थिति में हैं। कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र में भी हमारी पार्टी को दो लाख लोग फॉलो करते हैं, ऐसे में हम पूरा प्रयास करेंगे कि लोगों तक पहुंचे और चुनाव में विजय श्री प्राप्त करें। पार्टी के राष्ट्रीय अभय दास जांगिड़ प्रदेशअध्यक्ष ने कहा कि हम स्वामी विवेकानंद और महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चल रहे हैं और सभी धर्मों का आदर सम्मान करते हुए इस पार्टी को आगे बढा रहे हैं। देश की बडी पार्टियों को चुनौति देने के लिए किसी को आगे आना होता है और हम आगे आकर लोगों की सेवा कर रहे हैं और इसी सेवा से आगे बढकर लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।
– किन्नर समाज ने भी दिया साथ
किन्नर समाज की राष्ट्रीय सचिव, मंगलमुखी काजल किन्नर ने कहा कि उन्होंने नामांकन भरा था लेकिन उनका नामांकन या तो षडयंत्र पूर्वक खारिज कर दिया गया है या किसी त्रुटि की वजह से वह खारिज हो गया। उन्होंने कहा कि वह 20 साल से सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है और लोगों के सुख दुख में पहुंचती हैं, ऐसे में लाखों लोग उनसे जुडेÞ हुए हैं। कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र के अधिकांश शहर और गांव में वह पहुंचती है और सेवा करती है। उन्होंने कहा कि हमने रावल को अपना समर्थन दिया है और इसके साथ ही अब जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी योजनाएं बनती है उसको मूर्तरूप नहीं दिया जाता और किन्नर आज भी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भंवर सिंह रावल ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं गौ सेवा, समाजसेवा, निर्धन बेटियों की शादी, मंदिर समितियां, रावल समाज से वह जुडे हुए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने के साथ ही वह जनसम्पर्क कर रहे हैं। बड़ी पार्टियों आती है वादे करती हैं लेकिन देश में हालात विकट बने हुए हैं, सालों से गरीबी दूर नहीं हो रही है, लोगों के काम नहीं हो रहे हैं, मूलभूत सुविधाओं से भी लोग वंचित है, ऐसे में किसी न किसी को पहल करनी ही होती है ऐसे में हमने पहल की है और हम प्रयास करेंगे कि लोगों के सुख-दुख में पहुंचे और उनकी हर संभव मदद कर सके। इस अवसर पर मुकुट शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे।




