Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

 श्री राधा गोविन्द स्मृति सेवा संस्थान बांरा द्वारा भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया

बांरा/ श्री राधा गोविन्द स्मृति सेवा संस्थान (श्री राधे ज्वेलर्स परिवार) बारां के तत्वाधान में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत आज ‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज नारेडा रोड स्थित भगवान श्री देवनारायण जी के मंदिर परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के मुकेश सोनी ने पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी और बताया कि हम सब पर प्रकृति का जो यह ऋण है ,वह पेड़ पौधे लगाकर चुका सकते हैं। साथ ही सभी को बीजारोपण से लेकर वृक्षारोपण की जानकारी दी। उन्होंने वृक्षारोपण के साथ-साथ हमारे घटते वन क्षेत्र और भौतिकवाद के कारण घटते जंगलों पर भी चिंता व्यक्त की और इनके संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए क्योंकि,,,,

वृक्ष है तो जीवन है,,,,,,

वृक्ष नहीं तो कुछ नहीं,,,,

संस्थान के हिमांशु सोनी और हितांश सोनी ने बताया कि आज वृक्षारोपण में पीपल, बड़, करंज, गुलमोहर ,पारिजात, गूलर ,आम,जामुन आदि कुल 51 फलदार ,फूलदार , छायादार पौधे लगाए गए और और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई।

माधव सोनी ने बताया कि आज इस वृक्षारोपण में निशांत दाधीच, प्रमोद सैनी ,सांवरिया,क्रिश पंकज, हिमांशु सोनी, अभिषेक ,हितांश, शैलेंद्र गौतम ,कृष्णा गौतम,रामलाल, रणजीत, सूरजमल,मोहन सोनी आदि पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। संस्थान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles