Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मौसम है आनंदभरा…- कालीचरण राजपूत

मौसम है आनंदभरा…

 

मौसम कितना आनंदमय है ।

यहां किसी को कोई न भय है ।।

सबका यहां मस्त है जीवन ।

हर वस्तु है यहां संजीवन ।।

 

पशु को नर से कभी न डर है ।

सब माने हैं अपना घर है ।।

आपस में सब मिलकर रहते ।

नर किसी को तंग नहिं करते ।।

 

पशु मानव तो सभी जीव हैं।

जीवन है तो सभी सजीव हैं ।।

अपना ही किरदार निभाते ।

खूब सभी आपस में भाते ।।

 

कुदरत का भी यही संदेश ।

किसी को कभी न देना क्लेश ।।

मिलकर रहो आता आनंद ।

फिर जीवन भी रहता सानंद ।।

 

काली चरन राजपूत, कोटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles