Tuesday, September 29, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

फादर्स डे पर विशेष-कवि गौरीशंकर सोनगरा

-फादर्स डे पर विशेष–

*पापा जी ओ पापा जी*

कुछ मेरी भी सुनलो पापा।

मन की बात बताओ पापा।।

 

दूर बसे क्यों हमसे जाकर।

इतना सा समझाओ पापा।।

 

छोटी-छोटी घर की बातें ।

घर में ही सुलझाओ पापा।।

 

मेरी बहिना रोज़ पूछती।

कहाँ गए बतलाओ पापा।।

 

आना-जाना भी पड़ता है।

पास हमारे आओ पापा।।

 

इतना तो कर ही सकते हो।

हमको पास बुलाओ पापा।।

 

रो-रोकर अब हाल बुरा है।

गई रोशनी लाओ पापा।।

 

सच कहते हैं “सोनगरा जी।

हर ग़म दूर भगाओ पापा।।

 

*कवि गौरीशंकर सोनगरा*

मौलिक स्वरचित रचना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles