Tuesday, September 29, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख की ठगी

कोटा/रेलवे में नौकरी लगने के नाम पर कोटा के एक रेल कर्मचारियों द्वारा एक कोच अटेंडेंट से 3 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। कोच अटेंडेंट ने मामले की शिकायत शहर पुलिस अधीक्षक (एसपी) और रेल प्रशासन से की है। अपनी शिकायत में बारां अटरू, हाल महावीर नगर प्रथम निवासी मुकेश योगी ने बताया कि वह कोटा स्टेशन पर ट्रेनों में ठेकेदार के पास कोच अटेंडेंट के रूप में काम करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात ट्रेन लाइटिंग स्टाफ में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत स्टेशन बापू कॉलोनी कैलाशपुरी निवासी हिमांशु पाठक से हुई। बातचीत के दौरान हिमांशु ने उसे बताया कि वह रेलवे में उसकी नौकरी लगा देगा। उसने कई लोगों न की नौकरियां लगवाई हैं। नौकरी के लिए हिमांशु ने उससे 3 लाख रुपए मांगे। मुकेश ने बताया कि उसके झांसे में आकर उसने अपना पुश्तैनी खेत गिरवी रखकर हिमांशु को 3 लाख रुपए नगद दे दिए। इसके बाद हिमांशु ने उससे एक फॉर्म भरवाया और 6 महीने में नौकरी लगाने का वादा किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles