Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अहमदाबाद हवाई दुखान्तिकों के लिये श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

कोटा 13 जून। गुजरात के अहमदाबाद की दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना में दिवंगतों के आत्मा की शांति और परम पिता परमेश्वर से दिवंगतों को अपने श्री चरणों में स्थान की कामना और परिजनों को असामयिक दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भावना से भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर द्वारा शुक्रवार, जी एम ए प्लाजा सभागार, जी एम ए प्लाजा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायत्री मंत्र का पाठ,दो मिनट का मौन व पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगतो को श्रद्धांजलि दी।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह बहुत बडी दुखान्तिका हैं, जिसमें भारतीयों के साथ विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इसमे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे। सारा संसार इस घटना से स्तब्ध है। हवाई जहाज टेक ऑफ के बाद अचानक दुर्घटना का शिकार हो गया और इतनी बडी घटना घटित हो गई ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण कर चुके है। केन्द्र व राज्य की राहत टीमें एक साथ काम कर रही है। सभी तरह की सहायता प्रदान की जा रही है। डीएनए टेस्ट करके परिवारजन को दिवंगतो के पार्थिव शरीर को सौपने का कार्य जारी है। घटना की जांच शुरू हो चुकी हे रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा ।

केन्द्र व राज्य सरकार व भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दुख की इस घडी में दिवंगतों के परिवारजन के साथ है। ईश्वर दिवंगतों को अपने श्रीचरणो में स्थान दे एवं परिवारजन को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जिला महामंत्री चंद्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष जटा शंकर शर्मा, रितेश चित्तोड़ा, जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, राजेन्द्र अग्रवाल, रेखा खेलवाल, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश हरचंदानी, पार्षद राकेश पुटरा, सुनील गौतम, ज्ञानेंद्र सिंह आमेरा, पार्षद प्रतिनिधि देवेन्द्र चौधरी, प्रकोष्ठ से महिप सिंह सोलंकी, डॉ अमित व्यास, के पी सिंह, पंकज जौहरी, आत्मदीप आर्य, निजामुद्दीन बबलू, ओबीसी मोर्चा से अवधेश अजमेरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अल्का मेवाड़ा, विकास नरवाल, मण्डल अध्यक्ष विनय आजाद, संजय त्रिपाठी, पन्नालाल बंजारा, चन्द्र प्रकाश महावर, दीनू बंजारा, मण्डल प्रतिनिधि सोनिया सिंह राठौड़, महेन्द्र गर्ग, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश शर्मा, सतीश लक्षकार, पंकज सोनी, प्रदीप राठौर, दिलीप महावर, मंजू रानी, राज कंवर, बिना सैनी, भावना शक्तावत, प्रियंका गौतम, रेनू सेन,माया कश्यप, विमल परिहार, विमल कोहली सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि की।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles